फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Life completed, work incomplete, cost increased by two billion

मियाद पूरी, काम अधूरा, लागत बढ़ गई दो अरब

Fri, 26 Aug 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Life completed, work incomplete, cost increased by two billion
अंबेडकरनगर। अयोध्या से बसखारी तक फोरलेन मार्ग निर्माण की लागत कार्यदायी संस्था की मनमानी व लापरवाही के चलते लगभग दो सौ करोड़ बढ़ गई है। अयोध्या से गोशाईगंज व अकबरपुर होते हुए बसखारी तक लगभग 80 किमी. सड़क का निर्माण पहले पांच अरब 26 करोड़ की लागत से होना था, लेकिन अब इसकी लागत दो अरब ज्यादा हो गई है। मई 2022 तक फोरलेन का निर्माण पूरा हो जाना था, लेकिन अभी सिर्फ सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का ही काम धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में अभी लागत और ज्यादा बढने की आशंका प्रकट की जा रही है। जाहिर तौर पर लागत जितनी ज्यादा बढ़ेगी, उतना ज्यादा आर्थिक भार जनता की जेब पर ही पड़ेगा।
विज्ञापन

बहराइच से अयोध्या होकर अकबरपुर तक का मार्ग राज्यमार्ग के तौर पर जाना जाता है। इसमें बहराइच से अयोध्या तक की सड़क का बेहतर निर्माण पहले ही हो चुका है। अयोध्या से गोशाईंज व अकबरपुर होते हुए बसखारी तक के 80 किमी. लंबे मार्ग को राज्य सरकार ने फोरलेन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। काम का जिम्मा कार्यदायी संस्था छात्रशक्ति इन्फ्र ा ललमिटेड को सौंपा गया। सरकार ने इसके लिए पांच अरब 26 करोड़ की लागत भी निर्धारित कर दी। निर्माण के लिए राशि अवमुक्त करने का भी क्रम शुरू हुआ। इसके बाद संस्था ने काम तो शुरू किया, लेकिन प्राथमिकता नहीं बरती गई। जहां तहां सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए खुदाई कर दी गई, लेकिन उस पर गिट्टी आदि डालकर समतल करने की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा यह है कि तमाम जगह यातायात हददर्जे तक प्रभावित हो रहा है। अकबरपुर से गोशाईगंज होकर अयोध्या तक का आवागमन आमलोगों के दुरूह हो चुका है। तमाम शिकायतों व आवाज उठने के बाद भी काम में तेजी नहीं आ पा रही है। इसके चलते ही पूरे फोरलेन निर्माण का जो काम मई 2022 में पूरा हो जाना चाहिए था, वह अब तक 25 प्रतिशत भी नहीं पहुंच सका है। सिर्फ सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का ही कार्य जैसे तैसे चल रहा है। इसका दुुष्परिणाम यह कि 526 करोड़ की लागत से जिस सड़क का निर्माण हो जाना चाहिए था, उसकी लागत दो अरब बढ़ गई है। इसका रिवाइज स्टीमेट भी स्वीकृत हो चुका है। अब सात अरब 24 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण पूरा करने का नया लक्ष्य दिया गया है। हालांकि इस लागत में भी निर्माण पूरा हो जाने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

फोरलेन में बनने हैं तीन बाइपास
अयोध्या से बसखारी तक जिस फोरलेन मार्ग का निर्माण हो रहा हे, उसमें चार बाइपास भी हैं। इनकी लागत सड़क निर्माण की कुल लागत 724 करोड़ से अतिरिक्त है। फोरलेन मार्ग में एक बाइपास अयोध्या जनपद के मया बाजार में बनना है, जबकि दूसरा बाइपास अयोध्या जनपद के ही गोशाईगंज में बनाया जाएगा। जिला मुख्यालय अंबेडकरनगर पर भी एक बाइपास का निर्माण होगा। एक बाइपास का निर्माण बसखारी बाजार में हो रहा है। इन बाइपास के निर्माण से आवागमन में यात्रियों व स्थानीय नागरिकों को काफी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय कराए जा रहे जरूरी कार्य
फोरलेन मार्ग निर्माण का निर्माण तेजी से सुनिश्चित कराया जा रहा है। मैंने अभी जल्दी ही कार्यभार ग्रहण किया है। सभी जरूरी कोशिश कर इसमें और तेजी लाई जाएगी। -सौरभ सिंह, अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खण्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed