{"_id":"68d2d9fd5adf338b7209c0fc","slug":"lessons-taught-to-women-on-mission-shakti-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-142595-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महिलाओं को मिशन शक्ति का पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महिलाओं को मिशन शक्ति का पढ़ाया पाठ
Tue, 23 Sep 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के पांचवें चरण में मंगलवार को स्कूल-कॉलेजों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को मिशन शक्ति का पाठ पढ़ाया गया। महिला बीट अधिकारियों ने शिक्षक की तरह न केवल छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया, बल्कि महत्वपूर्ण बिदुओं पर जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।
महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा ने मंगलवार को थाने में चौपाल लगाकर महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया। इसके बाद बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में छात्राओं को महिला हितों के बारे में बताया।
कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को समझना होगा। किसी भी स्थिति में आप कमजोर नहीं हैं। छात्राओं को इस दिशा में महती भूमिका निभाने की आवश्यकता है। खुद छोटी-छोटी बातों को लेकर सतर्क रहें और घर-परिवार की महिलाओं को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
उन्हें प्रेरित करें कि यदि किसी प्रकार की घटना उनके साथ हो रही है तो वह बर्दाश्त न करें, बल्कि इसका विरोध करें। जिससे अपराध पर अंकुश लग सके। छात्राएं बहुत सी घटनाओं को अपने घर पर शेयर नहीं करती है। स्कूल में पढ़ रही हैं, इसलिए आप सभी जागरूकता दिखाएं, कोई भी बात हो, तो इसकी जानकारी अपने स्वजन को जरूर दें, जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता लें।
शहजादपुर, अकबरपुर-अयोध्या मार्ग, पार्क रोड समेत अन्य स्थानों पर महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन की जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर बेटियों को जागरूक किया गया।