फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lekhpals stage protest demanding withdrawal of suspension, threaten work boycott

Ambedkar Nagar News: निलंबन वापस लेने के लिए लेखपालों ने किया प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Sat, 20 Dec 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals stage protest demanding withdrawal of suspension, threaten work boycott
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ताहापुर हल्के के लेखपाल संतराज गौड़ का निलंबन वापस लेने के लिए संगठन ने तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को तहसील अध्यक्ष जयकरन पाल के नेतृत्व में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर निलंबन आदेश वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि लेखपाल संतराज गौड़ को बिना किसी ठोस साक्ष्य और गलत आरोपों के आधार पर निलंबित किया गया है, जबकि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए थी। बीते लगभग 40 दिनों से चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है, जिसके कारण काश्तकारों के नाम शुद्धिकरण से संबंधित रिपोर्ट में विलंब हुआ। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिवस के भीतर संतराज गौड़ का निलंबन आदेश वापस नहीं लिया गया तो 19 दिसंबर से तहसील के सभी लेखपाल संपूर्ण कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील व जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष बृजेश वर्मा, अमित यादव, चित्रसेन सिंह, मोहम्मद राशिद अख्तर, अरविंद कुमार, राम पुजारी, विवेक यादव सहित बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की प्राथमिक जांच के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी। इस मामले में पूरी जांच जलालपुर नायब तहसीलदार हरिराम को दी गई है। जांच के दौरान लेखपाल अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed