फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lekhpal caught taking bribe was sent to Gorakhpur jail

Ambedkar Nagar News: रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल को भेजा गया गोरखपुर जेल

Sun, 25 Aug 2024 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 25 Aug 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal caught taking bribe was sent to Gorakhpur jail
महरूआ थानाक्षेत्र के दोस्तपुर मुख्य मार्ग की भूमि की पैमाइश से जुड़ा मामला
विज्ञापन

अमर उजाला फाॅलोअप

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने वाले लेखपाल को महरूआ पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन के कोर्ट पेश किया। जहां से उसे न्यायायिक अभिरक्षा में गोरखपुर जेल भेज दिया गया। लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा था।
सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत सैदपुर निवासी संदीप कुमार यादव की महरुआ थाने के खड़हरा में महरुआ दोस्तपुर मुख्य मार्ग पर बैनामा की भूमि है। कुछ लोग इस पर निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। इसकी शिकायत पीड़ित ने एसडीएम से की। एसडीएम भीटी ने लेखपाल जितेंद्र वर्मा को निशानदेही कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। संदीप के अनुसार उसने जब लेखपाल से पैमाइश करने को कहा तो उसने दस हजार रुपये की मांग की। कई बार अनुनय विनय के बाद भी उस पर कोई असर नहीं पड़ा तो उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी।
विज्ञापन

बीते शनिवार को लेखपाल को गिरफ्तार करने के लिए एंटी करप्शन टीम का एक सिपाही सादे कपड़ों में संदीप का भाई बनकर उस भूमि के पास पहुंच गया, जहां पैमाइश होनी थी। संदीप ने जैसे ही लेखपाल को रकम थमाई तभी सिपाही ने लेखपाल का हाथ पकड़ लिया। लेखपाल ने बचने के लिए हेलमेट पहने ही पैदल दौड़ लगा दी। वह खेतों की तरफ भागा लेकिन सिपाही ने उसे पकड़कर गिरा दिया। इसी बीच वहां पुलिस वाहन से टीम के अन्य सदस्य भी पहुंच गए और उसे हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि लेखपाल को गोरखपुर भेजा गया था। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed