फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   leaving nine districts behind, the kingdom of ambedkarnagar remained intact

नौ जिलों को पीछे छोड़ अंबेडकरनगर की बादशाहत बरकरार

Fri, 04 Mar 2022 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
leaving nine districts behind, the kingdom of ambedkarnagar remained intact
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव में अंबेडकरनगर भले ही अपना पुराना इतिहास न तोड़ पाया हो, लेकिन 10 जिलों की 57 सीटों पर उसने लगातार दूसरे चुनाव में अपनी बादशाहत कायम रखी है। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में जहां 64.11 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं इस बार कुल मतदान 63.37 प्रतिशत हुआ है। लगातार दो चुनाव में अंबेडकरनगर जनपद 10 जिलों में शामिल सभी विधानसभा सीटों के चुनाव में अव्वल साबित हुआ है। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि मतदान प्रतिशत और बढ़ता तो बेहतर होता। फिर भी 63 प्रतिशत से अधिक मतदान संतोषजनक है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में गुरुवार को हुए मतदान में अंबेडकरनगर के मतदाताओं ने एक बार फिर नौ जनपद के मतदाताओं को पीछे छोड़ दिया है। पांच सीटों के लिए तीन मार्च को हुए मतदान में कुल 18 लाख एक हजार 444 मतदाताओं को मतदान का मौका मिला था। 2075 बूथों पर 9 लाख 44 हजार 701 पुरुष, जबकि 8 लाख 56 हजार 690 महिला मतदाताओं को मतदान करना था। मतदाताओं ने मताधिकार के मौके का जमकर फायदा उठाया।
विज्ञापन

उल्लास व जोश के साथ शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मतदान का असर यह था कि कुल 10 जनपदों में कराए गए छठे चरण के मतदान में अंबेडकरनगर अव्वल रहा है। इन 10 जनपदों में कुल 57 विधानसभा सीटें शामिल हैं। अंबेडकरनगर के मतदाताओं ने गोरखपुर, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, देवरिया, कुुशीनगर, महाराजगंज, संकबीरनगर व सिद्धार्थनगर जनपद को पीछे छोड़ते हुए 63.37 प्रतिशत मतदान किया है। अन्य कोई भी जनपद इसके आसपास नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी अंबेडकरनगर ने इन्हीं नौ जनपदों को पीछे छोड़ दिया था। उस समय अंबेडकरनगर ने 64 प्रतिशत से अधिक मतदान किया था। तब सिर्फ महाराजगंज जनपद ने 62 प्रतिशत से अधिक मतदान किया था, जबकि अन्य जनपद 60 प्रतिशत से नीचे रह गए थे। ऐसे में इस बार भी लगातार दूसरे सामान्य चुनाव में अंबेडकरनगर जनपद के मतदाताओं ने सभी 10 जनपदों में अपनी बादशाहत कायम रखने की बढ़ी सफलता पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed