{"_id":"66f454697e1ddc668404470a","slug":"lawyers-took-out-a-march-in-support-of-their-demands-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-121835-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मांगों के समर्थन में वकीलों ने निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मांगों के समर्थन में वकीलों ने निकाला मार्च
Wed, 25 Sep 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
भीटी तहसील में विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देते अधिवक्ता।
अंबेडकरनगर। पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने बुधवार को पूरे जिले में प्रदर्शन किया। अकबरपुर में अधिवक्ताओं ने पदमार्च कर ज्ञापन सौंपा तो वहीं तहसीलों के परिसर में प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी मांग जल्द से जल्द पूरी की जाए।
अकबरपुर में बार एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्णदत्त मिश्र, महामंत्री विशाल कुमार सिंह की अगुवाई में अधिवक्ता जनपद न्यायालय परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद कलेक्ट्रेट के अंदर तक मार्च किया। वहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी मौलिक जरूरतों की पूर्ति और समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेशस्तरीय समिति का गठन किया जाए। बार कौंसिल की अस्मिता बनाए रखने के लिए उच्च न्यायालय अपने विशेष अधिकारों से अधिवक्ताओं का संरक्षण करे। इस मौके पर बलराम दुबे, दिलीप तिवारी, धीरज पांडेय, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
भीटी में अध्यक्ष बजरंग प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश शुक्ल, ज्ञान शर्मा व राजेंद्र पांडेय ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आलापुर में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अधिवक्ताओं के साथ आए दिन हो रही घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाया जाए। अधिवक्ताओं के अधिकारों में कटौती को रोका जाए। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शेषनाथ सिंह, सुनीति द्विवेदी, अरुण चौबे, दुर्गेश यादव, अखिलेश मिश्र व दिवाकर यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह टांडा व जलालपुर तहसील में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।