{"_id":"4d3e6b646d9dc527549ae6ae881f7aef","slug":"lawyers-protest-in-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने प्रदर्शन कर घेरा कलेक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने प्रदर्शन कर घेरा कलेक्ट्रेट
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथी अधिवक्ता पर हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि बैरमपुर बरवां गांव निवासी अधिवक्ता राजेश पांडेय व उनके पुत्रों की पिटाई मामले में पुलिस जानबूझकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
निर्णय हुआ कि मामले में आरपार का संघर्ष किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने घोषणा किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक कार्य बहिष्कार कर आंदोलन जारी रहेेगा।
अध्यक्ष इन्द्रमणि शुक्ल के नेतृत्व में एकजुट हुए अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट तक पदमार्च किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट का घेराव कर पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बड़ी तादाद में जुटे अधिवक्ताओं ने अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत बैरमपुर बरवां निवासी अधिवक्ता राजेश पांडेय के मामले में पुलिस प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया।
कहा कि पुलिस ने पहले तो काफी दबाव में केस दर्ज किया और अब आरोपियों की गिरफ्तारी में रुचि नहीं ले रही है। जबकि विपक्षियों ने पिता-पुत्र की पिटाई की थी।
अधिवक्ता की भूमि पर गांव के कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। बीते दिनों पुलिस से मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई, लेकिन पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई।
कब्जा कर रहे लोगों को अधिवक्ता के परिवारीजनों ने मना किया तो उनकी पिटाई भी कर दी गई। पिटाई की तहरीर अधिवक्ता द्वारा थाने में दी गई तो पुलिस मामले का अल्पीकरण करते हुए प्राथमिकी दर्ज की।
जबकि विपक्षी की तरफ से मनमाने तरीके से बढ़ा चढ़ाकर प्राथमिकी अधिवक्ता के परिवारीजनों के विरुद्ध दर्ज कर ली गई। इस मौके पर सचिव सैय्यद मोहम्मद अलीजैदी, वरिष्ठ अधिवक्ता ताराकांत त्रिपाठी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।