फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Land search started for five hospitals

पांच अस्पतालों के लिए भूमि की तलाश शुरू

Sat, 01 Oct 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Land search started for five hospitals
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। कई वर्षों से किराए के भवन में चल रहे आलापुर तहसील क्षेत्र के पांच राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों को अब अपना भवन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। शासन के निर्देश पर इनके लिए भूमि खोजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसडीएम आलापुर ने लेखपालों को जल्द भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही इन अस्पतालों के भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र में राजेसुलतानपुर, कमालपुर पिकार, तेंदुआईकला, गोविंदसाहब व सिकंदरपुर में होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित होते हैं। इनके पास अपना भवन नहीं है। किराए के भवन में इन अस्पतालों का संचालन होता है। इससे कई बार मरीजों व तीमारदारों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। अस्पतालों का सुचारु संचालन हो सके, इसके लिए शासन ने अब इन्हें निजी भवन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला होम्योपैथिक अधिकारी ने अस्पतालों के भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने को पत्र लिखा था। इस पर डीएम के निर्देश के बाद आलापुर तहसील में प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसडीएम रोशनी यादव ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के लेखपालों को सप्ताह भर के अंदर भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक अस्पताल के लिए डेढ़-डेढ़ बिस्वा भूमि चिह्नित की जानी है। जल्द ही भूमि चिह्नित कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed