फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Land found for construction of power substation in Ashrafpur Barwan

अशरफपुर बरवां में बिजली उपकेंद्र निर्माण के लिए मिली भूमि

Thu, 07 Nov 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Land found for construction of power substation in Ashrafpur Barwan
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अशरफपुर बरवां समेत उसके आसपास क्षेत्र के 30 गांवों की करीब 35 हजार आबादी के लिए खुशखबरी है। बिजली संकट से जूझ रहे इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए उपकेंद्र निर्माण के लिए विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पावर कॉरपोरेशन को अशरफपुर बरवां में करीब 2500 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध करा दी है। दिसंबर माह की शुरुआत से ही पांच एमवी क्षमता के इस उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उपकेंद्र निर्माण में ढाई करोड़ रुपये से अधिक खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील मुख्यालय से अशरफपुर बरवां बाजार की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। इसके बाद करीब पांच किलोमीटर आगे जाने के बाद जनपद की सीमा समाप्त और अयोध्या जनपद की सीमा शुरू होती है। करीब 25 किलोमीटर की इस दूरी में अकबरपुर उपकेंद्र के साउथ वेस्ट फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। इतना लंबा क्षेत्र होने के चलते इस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को अक्सर सुचारु बिजली मिलने में बाधा उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे न सिर्फ कर्मचारियों को गड़बड़ी दूर करने में मुश्किल होती है, बल्कि आए दिन उपभोक्ता परेशान रहते हैं। यही नहीं अयोध्या के गोसाईगंज उपकेंद्र पर यरकी फीडर चलता है, जो अंबेडकरनगर के उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराता है। यहां भी उपकेंद्र और उपभोक्ताओं के बीच की दूरी काफी अधिक है। इसके चलते इस उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को भी समुचित बिजली नहीं मिल पाती है। ऐसे में इस क्षेत्र के उपभोक्ता लंबे समय से नजदीकी क्षेत्र में उपकेंद्र स्थापित करने की मांग कर रहे थे।
उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने व अन्य उपकेंद्रों पर पड़ रहे अतिरिक्त लोड को कम करने के लिए बीते दिनों शासन ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अशरफपुर बरवां में पांच एमवी क्षमता का उपकेंद्र स्थापित करने की अनुमति प्रदान की है। पावर कॉरपोरेशन ने जिला प्रशासन से भूमि उपलब्ध कराने की मांग की थी। इस पर जिला प्रशासन ने गत दिवस पावर कॉरपोरेशन को संबंधित क्षेत्र में 2500 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध करा दी है।
उपचुनाव के चलते इस योजना पर काम शुरू होने में कुछ विलंब हो गया। उपचुनाव निपटने के बाद पावर कॉरपोरेशन ने इस योजना पर काम तेज कर दिया है। विभाग का दावा है कि कई औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं सिर्फ टेंडर कराकर कार्यदायी संस्था को निर्माण का जिम्मा सौंपना है। नवंबर के अंत तक ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में काम शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
अशरफपुर बरवां में बनने वाले नए उपकेंद्र से अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े गांवों को काटकर जोड़ा जाएगा। अयोध्या के गोसाईगंज उपकेंद्र के यरकी फीडर से जिन उपभोक्ताओं को बिजली मिल रही है, उन्हें इस नए उपकेंद्र से बिजली मुहैया करायी जाएगी। इसके अलावा अकबरपुर उपकेंद्र के साउथ वेस्ट फीडर का लोड कम किया जाएगा। अशरफपुर बरवां से लगभग पांच किलोमीटर की परिधि में आने वाले शाहपुर परासी, टीकमपारा, फत्तेपुर बेलाबाग, रतनपुर, मौरापारा, आनंदनगर, समैसा, जैनपुर, पियारेपुर, बट्टूगढ़, हैदरजोत, कसियादासपुर सहित करीब 30 गांव संभावित हैं, जिन्हें नए उपकेंद्र से बिजली मुहैया होगी।

अधिशाषी अभियंता विद्युत वीके पटेल ने बताया कि अशरफपुर बरवां में नए उपकेंद्र के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उपचुनाव के चलते कुछ विलंब हुआ। फिलहाल जिला प्रशासन ने भूमि मुहैया करा दी है। भूमि की पैमाइश आदि भी कर ली गई है। दिसंबर माह के पहले सप्ताह तक काम शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed