{"_id":"611aab2b8ebc3e42bb608588","slug":"lalji-verma-and-ramchal-showed-strength-by-holding-a-conference-in-tanda-ambedkar-nagar-news-lko591537863","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में सम्मेलन कर लालजी वर्मा व रामअचल ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में सम्मेलन कर लालजी वर्मा व रामअचल ने दिखाई ताकत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में आयोजित सम्मेलन में मंचासीन अतिथि व पदाधिकारी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। बसपा से निष्कासित विधानमंडल दल के पूर्व नेता लालजी वर्मा व पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर ने सोमवार को टांडा में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन कर कहा कि बसपा मिशन से भटक गई है। इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि पार्टी के साथ विश्वासघात करने वाले आज करीबी बन बैठे हैं। कार्यकर्ताओं की भावना का अब पार्टी में सम्मान नहीं रहा।
बसपा से निकाले जाने के बाद कटेहरी विधायक लालजी वर्मा व अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर ने सोमवार को एक साथ टांडा में कार्यकर्ता सम्मेलन कर ताकत का एहसास कराया। राष्ट्रीय महासचिव रहे रामअचल राजभर ने कहा कि हमने गांव-गांव घर-घर का दौरा कर स्व. कांशीराम के साथ मिलकर पार्टी को खड़ा किया। पार्टी आज पंद्रह प्रतिशत लोगों के हाथ में खेल रही है। उसे 85 प्रतिशत आबादी की कतई सुध नहीं है। भावुक होते हुए रामअचल ने कहा कि बहुचर्चित गेस्ट हाउस कांड में पार्टी प्रमुख मायावती को बचाने के लिए हमने पिटाई तक सही थी। उनके लिए हमने दयाशंकर सिंह मामले में जेल तक की यात्रा की। मैं उनके साथ हर मौके पर खड़ा रहा, लेकिन उन्होंने एक व्यक्ति के कहने पर पार्टी से निकाल दिया। इससे आम कार्यकर्ता आहत हुआ है। बसपा अब मिशन से भटक चुकी है। उसमें कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं रह गया है।
पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने कहा कि जो लोग पार्टी के लिए समर्पित थे। उनको टिकट नहीं दिया गया। नतीजा यह है कि जिस जिला पंचायत में बसपा का दबदबा रहता था, वहां सिर्फ आठ सीट निकल पाई। उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी में अभी नहीं जा रहे है। हमारा साफ कहना है कि जो पार्टी सरकारी नौकरियों में खाली पड़े पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के पदों को भरेगी, हम उसका साथ देंगे। हमें जनता के साथ मिलकर विकास सुनिश्चित करना है। हमारी प्राथमिकता सदैव वही रहेगी। इस मौके पर अकबरपुर पूर्व ब्लॉक प्रमुख शारदा राजभर आदि मौजूद रहे।