फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lakhs of machines gathering dust

Ambedkar Nagar News: धूल फांक रहीं लाखों खर्च कर आईं जांच की मशीनें

Wed, 26 Jul 2023 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of machines gathering dust
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। लाखों रुपये खर्च कर मरीजों को नि:शुल्क जांच सुविधा देने के लिए जहांगीरगंज सीएचसी में लगी आटो एनालाइजर व संपूर्ण रक्त जांच मशीन धूल फांक रही हैं। इन जांचों के लिए मरीजों को बाहर एक से दो हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र जहांगीरगंज से करीब दो लाख की आबादी जुड़ी है। प्रतिदिन यहां 250 के करीब मरीज ओपीडी पहुंचते हैं। इसमें से 50 से अधिक मरीजों को खून, एक्सरे के अलावा अन्य तरह की जांच की जरूरत पड़ती है। मरीजों की सुविधा के लिए सीएची में खून जांच व ऑटो एनालाइजर जांच मशीन उपलब्ध है जिससे लिवर, गुर्दा व हृदय से जुड़ी बीमारियों की जांच की जा सकती है। इन मशीनों को सीएचसी में आए तीन वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन इनका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



लोगों ने जताई नाराजगी
हिसामुद्दीनपुर निवासी सत्यप्रकाश, हरिहरपुर निवासी विनोद पांडेय, ताराचक निवासी मोनू मिश्र ने जहांगीरगंज सीएचसी की बदहाल दशा पर नाराजगी जताई। कहा कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। इससे यहां आने वाले मरीजों को नि:शुल्क जांच का लाभ नहीं मिल पा रहा। मरीजों को मजबूर होकर बाहर हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगी जांच
सीएचसी पर एक्सरे व अन्य जांच सुचारु रूप से चल रही है। जो जांच प्रभावित हैं उन्हें भी जल्द शुरू कराए जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। - डॉ. उदयचंद्र यादव, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed