फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   labure died, tount by wife, attrest

पत्नी की उलाहना से परेशान हो ईंट भट्ठा मजदूर ने लगायी थी फांसी

Wed, 13 Nov 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
labure died, tount by wife, attrest
अंबेडकरनगर के भीटी थाने में प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर पति को आत्महत्या के लिए विवश करने की महिला ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भीटी में तीन दिन पहले ईंट भटठा मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मजदूर कैला ने पत्नी की उलाहना व उसके व्यवहार से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि उसकी पत्नी का भट्ठे के ही एक मजदूर से अवैध संबंध था। दोनों मिलकर अक्सर कैला से विवाद भी करते थे। इसके चलते ही कैला ने शराब के नशे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

10 नवंबर को भीटी थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। उसकी पहचान बिहार प्रांत के गढ़वा, भंडरिया निवासी कैला (35) पुत्र स्व दिलदार के रूप में हुई थी। बताया गया कि उसकी पत्नी जिरमानी भी उसके साथ ईंट भट्ठे पर ही काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना ईंट भट्ठा संचालक ने पुलिस को दी। उस समय उसकी पत्नी व भट्ठे के अन्य मजदूरों ने कैला की मौत को लेकर आशंका जाहिर की थी कि शायद अधिक शराब पीने से उसकी मौत हो गई। हालांकि इस मामले में रामानुजगंज, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ निवासी कृष्णा की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विवेचना थाने के एसआई नरसिंह को सौंपी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आयी तो वह चौकाने वाली थी। रिपोर्ट में पता चला कि कैला की मौत सांस फूलने से हुई और गले की हड्डी टूटी है। इस पर पुलिस को मजदूर की हत्या को लेकर संदेह बढ़ गया।
पुलिस टीम ने जांच पड़ताल तेज की। उसकी पत्नी व मजदूरों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो सच सामने आ गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि कैला की पत्नी का भट्ठे पर मजदूरी करने वाले जयनाथ पुत्र स्व गणेश निवासी ग्राम पुरानडीह, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर से अवैध संबंध था। इसके चलते पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था।

घटना के दिन पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे काफी अपमानित किया था। इससे वह काफी क्षुब्ध हो गया, और अधिक मात्रा में शराब पी रिलया। कुछ देर बाद ही उसने भट्ठे के बगल पेड़ पर फांसी लगा लिया। मौत को सामान्य रूप देने के लिए ही उन लोगों ने शव को पेड़ से नीचे उतार दिया, और अधिक शराब पीने से मौत होने की बात कही। एसओ मनीष सिंह ने बताया कि महिला जिरमानी व प्रेमी जयनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed