{"_id":"6aee091c5651a7373a05d6ed","slug":"labourer-killed-after-being-hit-by-a-bolero-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-168728-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
जलालपुर। कटका क्षेत्र के गोरखपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर शुक्रवार की रात बोलेरो की टक्कर से पुद्दन (55) की मौत हो गई।
जैतपुर के कोचपुर ग्राम प्रधान हवलदार कनौजिया के अनुसार शुक्रवार करीब 7:30 बजे गांव निवासी पुद्दन मजदूरी करके गोरखपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के रास्ते पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी नगपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पति की अचानक मौत के बाद पत्नी शीला का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार दीपावली त्योहार की तैयारी में जुटा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि धनतेरस के दिन उनकी खुशियां मातम में बदल जाएंगी। मृतक अपने पीछे बड़े बेटे अजय कुमार, छोटे बेटे ऋषिकेश और बेटी खुशबू को छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिक की दर्ज कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)