फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lab technicians wearing PPE kits are investigating

पीपीई किट पहन लैब टेक्नीशियन कर रहे जांच

Tue, 20 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Lab technicians wearing PPE kits are investigating
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य कर्मियों के लगातार कोरोना संक्रमित होने के बीच जिला अस्पताल में सभी जरूरी एहतियात बरते जा रहे हैं। मंगलवार को पीपीई किट पहनकर लैब टेक्नीशियन ने विभिन्न प्रकार की जांच की। इस दौरान जांच कक्ष के निकट तक सिर्फ मरीज को ही जाने दिया जा रहा था। तीमारदार को दूर ही रोक दिया जा रहा था। इसके अलावा जांच कक्ष में प्रवेश करने से पहले संबंधित मरीज को पूरी तरह सैनिटाइज भी किया जा रहा था।
विज्ञापन

कुछ दिनों से जिला अस्पताल में लगातार स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसे देखते हुए जिला अस्पताल में सावधानी बरती जा रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में एक्स-रे, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड कक्ष में लैब टेक्नीशियन पीपीई किट पहनकर जांच करते नजर आए।
विज्ञापन

एक्स-रे कक्ष के लैब टेक्नीशियन योगेंद्र सिंह ने बताया कि अब एक्स-रे के लिए सिर्फ मरीज को ही कक्ष के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रवेश करने से पहले उसे पूरी तरह सैनिटाइज भी किया जा रहा है। उसके साथ आने वाले तीमारदारों को कक्ष से दूर ही रखा जा रहा है। अल्ट्रासाउंड के चिकित्सक डॉ. एनपी यादव ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पीपीई किट पहनकर ही जांच की जा रही है। इसी प्रकार से सीटी स्कैन का कार्य भी पीपीई किट पहनकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कोरोना को देखते हुए अब सभी लैब टेक्नीशियन को पीपीई किट से लैस किया गया है। उन्होंने मरीजों व उनके तीमारदारों से भी अपील की कि वे कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। न सिर्फ मास्क लगाएं, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed