फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kisan

सम्मान निधि के लिए कार्यालयों का चक्कर काट रहे किसान, नहीं हो रही सुनवाई

Fri, 09 Oct 2020 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kisan
राजेसुलतानपुर। जिले में जहां एक तरफ भूमिहीन व अपात्र तथा बच्चों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा पहुंच गया, वहीं आलापुर तहसील क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को किसान सम्मान निधि के लिए ब्लॉक से लेकर तहसील व जिले का चक्कर काटना पड़ रहा है। किसानों का आधार व खाता नंबर गलत होने के कारण किसान सम्मान निधि का पैसा दूसरों के खाते में जा रहा है। इसको सही कराने के लिए किसानों ने कृषि विभाग कार्यालय में कई बार शिकायती पत्र दिया, इसके बावजूद भी सही नहीं हो सका। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र में किसानों को किसान सम्मान निधि पाने के लिए ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक चक्कर काटना पड़ रहा है। जिले में एक तरफ भूमिहीन अपात्र व बच्चों को किसान सम्मान निधि का पैसा उनके खातों में भेज दिया गया, वहीं आलापुर तहसील क्षेत्र के 100 से अधिक किसान किसान सम्मान निधि पाने के लिए ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक भटक रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के सोल्हवा गांव निवासी प्रेमनारायण ने बताया कि किसान सम्मान निधि का पैसा खाते में नही आ रहा है। ऑनलाइन जांच करने पर पता चलता है कि वह दूसरे के खाते में जा रहा है। इसके बाद खाता संख्या दुरुस्त कराया गया, लेकिन इसके बावजूद धनराशि खाते में नहीं आयी। इसकी शिकायत मार्च में ही कृषि विभाग के अधिकारियों से की गई थी, लेकिन अब तक उसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलकटंडा गांव के राजमणि ने बताया कि किसान सम्मान निधि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। परंतु आज तक किसान सम्मान निधि का पैसा खाते में नहीं पहुंच सका। इसकी शिकायत ब्लॉक व जिले पर कृषि विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर किया था, इसके बावजूद भी आज तक सही नहीं हो सका। केदरुपुर गांव निवासी रामरतन, कृष्ण कुमार तिवारी, गंगासागर, रामकुमार, सुंदरपुर निवासी रामआसरे, जहांगीरगंज निवासी कल्ली देवी, ककरापार के रामनाथ, जोगी धानिकपुर निवासी अब्दुल मन्नान, सकासीपुर के प्रमोद व राजेश आदि भी योजना का लाभ पाने से वंचित हैं। किसान लम्बे समय से ब्लाक, तहसील व कृषि विभाग कार्यालय का चक्कर काटकर थक चुके हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेकर समुचित कार्रवाई की मांग की है।

पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ बगैर किसी भेदभाव के दिलाया जाएगा। ऑनलाइन आने वाले आवेदनों का लगातार सत्यापन कर सूची तैयार की जा रही है। जिन किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है वह अपने ब्लाक कार्यालय से संपर्क कर स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि डाटा सही होगा तो खाते में धनराशि जाएगी।
धीरेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed