फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   killing woman

Ambedkar Nagar News: महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका, पति व देवर गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 21 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
killing woman
टांडा (अंबेडकरनगर)। एक महिला की हत्या का खुलासा करने के साथ अलीगंज पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने हत्या के बाद भाई की मदद से महिला का शव नहर में फेंक दिया था। घटना को छिपाने के लिए पति ने ही पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

अलीगंज पुलिस के मुताबिक आसोपुर निवासी रामलौटन की पुत्री अंजू यादव का विवाह हंसवर क्षेत्र के बनियानी निवासी हीरालाल यादव के साथ एक फरवरी 2017 को हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए अंजू को प्रताडि़त करते थे। इस वजह से वह अपने मायके आसोपुर में रहती थी। उसका पति हीरालाल अक्सर मिलने आता था। गत दिनों अंजू ने गर्भवती होने के साथ तबीयत खराब होने की जानकारी देने के साथ पति से पैसे मांगे।
विज्ञापन

इलाज कराने के बहाने हीरालाल 28 जून को अंजू को उसके मायके से साथ लेकर निकला और एनटीपीसी के निकट कार में गला घोंटकर मार डाला। बाराबंकी के दरियाबाद में रहने वाले अपने छोटे भाई की मदद से अंजू के शव को अयोध्या के मवई पटरंगा की नहर में फेंक दिया। इसके बाद 30 जून को अलीगंज थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ टांडा संजय नाथ तिवारी ने बताया कि गुमशुदगी की छानबीन के दौरान पता चला कि अंजू की उसके पति ने हत्या कर दी। इस खुलासे के बाद हीरालाल व उसके भाई संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का शव बरामद नहीं हो पाया है। घटना में इस्तेमाल कार व महिला के इलाज का पर्चा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed