{"_id":"668035c1a5059edb8f019afc","slug":"kidnapping-of-father-in-law-of-fraud-accused-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-117311-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ठगी करने वाले आरोपी के ससुर का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ठगी करने वाले आरोपी के ससुर का अपहरण
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार अभियुक्त के ससुर का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए लोगों द्वारा अपहरण करने की शिकायत पुलिस से हुई है। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन निकाल कर पुलिस बल की एक टीम लखनऊ रवाना किया है।
अपहृत के पुत्र हयात शम्शी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला सकरावल पूरब जो शादी विवाह तय कराने का काम करते हैं। उनके फोन नंबर पर एक व्यक्ति ने बीते शुक्रवार को दिन में फोन किया। एक रिश्ते की बात करने के लिए मोहल्ला सकरावल स्थित एक अस्पताल के पास बुलाया। जब शरीफ अहमद अस्पताल के पास पहुंचे तो उन्हें चार पहिया वाहन पर बैठकर आरोपी लेकर चले गए।
बाद में जानकारी करने पर पता चला कि संबंधित फोन नंबर शरीफ के दामाद द्वारा ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति का है। ज्ञात हो कि कंपनी बनाकर शरीफ के दामाद द्वारा सैकड़ों लोगों को ठगा गया है। अलीगंज थाने में धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज है। इसमें अपहृत किये गए शरीफ अहमद भी नामजद हैं। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस टीम गठित कर दी गई है, दबिश दी जा रही है। (संवाद)