फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kidnapping and robbery case on father and son

अम्बेडकरनगर: पिता-पुत्र पर अपहरण व लूट का केस

Sat, 18 Feb 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 18 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping and robbery case on father and son
टांडा (अंबेडकरनगर)। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अपहरण, लूट व मारपीट के आरोप में पिता, पुत्र व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन





थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर के गिरधरामऊ निवासी सुनील कुमार ने गत दिवस न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि सात सितंबर 2022 की शाम साढ़े सात बजे वह उतरेथू बाजार से लौट रहा था। रास्ते में विपक्षी दूधनाथ, उसके पिता राधेश्याम व दो अन्य लोग उसे रोक लिए। इसके बाद रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। जबरन जीप में बिठाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन





इसके बाद पिटाई करते हुए इल्तिफातगंज के पास ले जाकर छोड़ दिया। उसकी जेब में मौजूद 850 रुपये भी छीन लिए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने बाद में इब्राहिमपुर थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर अब इब्रामिपुर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र सहित दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed