फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kidnapped student searched, Lakhimpur kidnapper absconding, brother arrested

Ambedkar Nagar News: अपहृत छात्रा को तलाशा, लखीमपुर का अपहरणकर्ता फरार, भाई गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 02 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped student searched, Lakhimpur kidnapper absconding, brother arrested
अंबेडकरनगर। क्षेत्र के एक स्कूल के लिए निकली 14 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने महज 12 घंटे में अकबरपुर रोडवेज बस स्टैंड से सकुशल ढूंढकर लखीमपुर के अपहरणकर्ता के भाई को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने बताया कि बीते बुधवार को क्षेत्र की एक 14 वर्षीय छात्रा अपनी दो बहनों के साथ विद्यालय गई थी। छुट्टी होने के बाद जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो उठे थे। संभावित जगहों पर खोजबीन व पूछताछ के बाद प्रार्थनापत्र देकर गुमशुदगी पंजीकृत करवाया था।
विज्ञापन

छात्रा को तलाशने के लिए दो टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की तो पता चला कि ऑटो चालक सज्जन सिंह निवासी कैराती का पुरवा ईसानगर लखीमपुर खीरी व उसका भाई मुन्ना उर्फ मुनऊ बाजार में घूम रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने सज्जन सिंह को संदिग्ध मानकर पूछताछ शुरू की तो तो मामला परत दर परत खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सज्जन सिंह ने पुलिस को बताया कि मुन्ना ने शादी करने के लिए छात्रा का अपहरण किया है। पुलिस टीम ने अकबरपुर बस स्टेशन के पास से छात्रा को सकुशल ढूंढ लिया, जबकि आरोपी मुन्ना मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अपहृता से पूछताछ के बाद मुकदमे में अपहरण की धारा बढ़कर आरोपी सज्जन सिंह को गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि छात्रा को उनके परिजनों को सुपुर्द कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed