{"_id":"62b9f1b8ee14ea63f1650b5f","slug":"kidnapped-girl-s-death-accused-of-murder-ambedkar-nagar-news-lko637114485","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत युवती की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत युवती की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग तीन माह पूर्व अपहृत हुई युवती की जैतपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, युवती के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
जैतपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी ममता (19) का लगभग तीन माह पूर्व गांव के ही मंटू ने अपहरण कर लिया था। बताया जाता है कि वह उसका अपहरण कर मुंबई लेकर चला गया था। बीते दिन मंटू उसेे ट्रेन से लेकर अकबरपुर पहुंचा और इसके बाद उसे लेकर गांव स्थित घर पहुंच गया। सोमवार को सुबह युवक ने युवती के परिवारीजनों को जानकारी दी कि ममता की मौत हो गई है।
परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। जैतपुर पुलिस के अनुसार मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर मिले युवती के पिता रामचेत ने बताया कि जब वे सब ट्रेन में थे, तो उसी समय मंटू ने फोन कर जानकारी दी थी कि उसकी पुत्री की तबीयत बहुत खराब है। उसे लेकर घर आ रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पुत्री की ट्रेन में ही हत्या कर दी गई। बताया कि इस मामले में तहरीर देकर केस दर्ज कराएंगे।