फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kichocha Overall Champion, second place to Nevada

किछौछा ओवरऑल चैंपियन, नेवादा को दूसरा स्थान

Sun, 30 Oct 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kichocha Overall Champion, second place to Nevada
अंबेडकरनगर। तहसील क्षेत्र जलालपुर स्थित नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। 110 अंक पाकर किछौछा ओवर ऑल चैंपियन रहा जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले नेवादा जोन को 92 अंक हासिल हुए। बाद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा के जिला क्रीड़ा सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन 200 मीटर दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में सत्यम यादव ने बाजी मारी तो योगेंद्र यादव को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जूनियर बालक वर्ग में बिपिन यादव ने कुलदीप को पीछे छोड़ा। भाला फेंक सीनियर बालक वर्ग में राजा यादव ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे स्थान पर रमेश यादव रहे। जूनियर बालक वर्ग में अवनीश कुमार वर्मा ने हेमंत कुमार को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन

200 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में श्रेया राज को पहला स्थान जबकि रिया मौर्या को दूसरा स्थान मिला। जूनियर बालिका वर्ग में शिवानी वर्मा ने रूपाली को पछाड़ा। 200 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में ओजस्वी राज ने जीत दर्ज की तो श्रेया को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। भाला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में काजल को प्रथम जबकि साक्षी को दूसरा स्थान मिला। जूनियर बालिका वर्ग में मुस्कान ने बाजी मारी, जबकि प्रियांशी को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में ऊंची कूद, चक्र क्षेपण व हैंगर में अर्जुन ओवर ऑल चैंपियन रहे। 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद में सत्यम, जूनियर बालक वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में बिपिन तथा सब जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़, गोला फेंक व डिस्क थ्रो में सत्यम यादव को ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया।
जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़, लंबी कूद व गोला फेंक में अंतिमा राजभर, 200 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर दौड़ में श्रेया राज, सब जूनियर बालिका वर्ग लंबी कूद, ऊंची कूद व 200 मीटर दौड़ में श्रेया, 200 मीटर, 400 मीटर व 600 मीटर दौड़ में ओजस्वी राज को ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया।
इसके साथ ही 110 अंक हासिल करने वाले किछौछा जोन को प्रथम, 92 अंक पाने वाले नेवादा को दूसरा तथा 54 अंक पाने वाले कटेहरी जोन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बाद में मुख्य अतिथि सीओ जलालपुर देवेंद्र कुमार मौर्य ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कहा कि जिन्हें जीत हासिल हुई है, उन्हें इसे आगे भी बरकरार रखना होगा।

इस दौरान प्रधानाचार्य लक्ष्मीचंद्र, तारा वर्मा, देवेंद्र कुमार उपाध्याय, अजीत सिंह, मुकेश दुबे, राघवेंद्र कुमार जायसवाल, ओमवीर वर्मा, संयुक्ता सिंह, अजय प्रताप सिंह, बिपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed