फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Khan Mubarak Death Case Khan Mubarak hit the businessman with a whip, shot a bottle on his head

माफिया के खौफ का खामोशी से अंत: खान मुबारक ने व्यापारी के सिर पर बोतल रख गोली से उड़ाई, कहा था- एक को मारने...

Tue, 13 Jun 2023 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Jun 2023 12:03 PM IST
सार

Khan Mubarak Death: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शार्प शूटर माफिया खान मुबारक (45) की इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह लंबे समय से निमोनिया की बीमारी से पीड़ित था। सोमवार सुबह उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। खान मुबारक पर हत्या, रंगदारी व लूट के 43 संगीन मामले दर्ज थे। 

विज्ञापन
Khan Mubarak Death Case Khan Mubarak hit the businessman with a whip, shot a bottle on his head
Khan Mubarak Death Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में रहने के दौरान भी पुलिस से बेखौफ रहने वाला माफिया खान मुबारक अंतत: बीमारी से हार गया। सोमवार को सलाखों के पीछे माफिया के डेढ़ दशक पुराने आपराधिक साम्राज्य का अंत हो गया। प्रदेश के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल खान मुबारक पर अलग-अलग जनपदों में कुल चार दर्जन मुकदमे दर्ज थे। 
विज्ञापन


हत्या, लूट जैसी घटनाएं कर गैंगस्टर बने खान मुबारक ने फिरौती, रंगदारी व जमीनों पर कब्जे पर अकूत संपत्ति बनाई थी। हंसवर थाना क्षेत्र के हरसम्हार गांव निवासी खान मुबारक ने अपराध जगत का सफर तेजी से तय किया। यूं तो उसके आपराधिक सफर की शुरुआत प्रयागराज से हुई लेकिन वर्ष 2012 के बाद से उसने अंबेडकरनगर को अपराध का केंद्र बना लिया। 
विज्ञापन


यहां उसने ताबड़तोड़ कई घटनाएं करके अपना नाम मोस्ट वांडेट अपराधियों की सूची में दर्ज कर लिया। बसपा नेता जुरगाम मेहंदी व उनके चालक शुभनीत यादव की हत्या करके उसने सनसनी फैला दी। ईंट भट्ठा व्यवसायी ऐनुद्दीन की हत्या करके उसने और दबंगई कायम की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जमीनों पर कब्जे, रंगदारी वसूलने और फिरौती की कई घटनाएं करके उसने अकूत संपत्ति अर्जित की। वह लोगों को डरा धमकाकर कीमती संपत्तियां सस्ते दामों में अपने गुर्गों के नाम लिखवाने लगा। उसके डर की वजह से पीड़ित लोग केस दर्ज कराने पुलिस तक नहीं पहुंचते। इस खौफ के चलते अपराध की दुनिया में वह तेजी आगे बढ़ा। उसकी गतिविधियों के चलते प्रयागराज के साथ ही खान मुबारक का खौफ पूर्वांचल के कई जिलों में छाया रहा।

एक खान मुबारक को मारने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
खान मुबारक इतना बेखौफ था कि एक दशक पहले अयोध्या जिला जेल में रहते हुए उसने एक वीडियो वायरल कराया, जिसमें उसने खाकी व खादी को धमकी दी। कहा था कि खान मुबारक एक संस्था का नाम है। उसे कोई नुकसान हुआ तो इसका अंजाम सबको भुगतना पड़ेगा। वीडियो में कहा था कि एक खान मुबारक को मारने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

व्यापारी को कोड़े से मारा, सिर पर रख बोतल गोली से उड़ाई
खान मुबारक का लगभग एक दशक पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह जिले के एक व्यापारी को कोड़े मारते दिखा। वह व्यापारी रहम की भीख मांगता रहा लेकिन खान को तरस नहीं आया। उसकी क्रूरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने व्यापारी के सिर पर एक बोतल रखवाई।

इसके बाद खुशी जताते हुए कहा कि अब गोली चलेगी। वीडियो देखने पर ऐसा लगा कि बोतल की बजाए व्यापारी को ही गोली मार दी जाएगी। हालांकि खान मुबारक ने ऐसा निशाना लगाया कि दूर खड़े व्यापारी के सिर के ऊपर रखी बोतल गोली से उड़ गई। व्यापारी इसमें बाल-बाल बच गया।
 

आपको बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शार्प शूटर माफिया खान मुबारक (45) की इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह लंबे समय से निमोनिया की बीमारी से पीड़ित था। सोमवार सुबह उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। खान मुबारक पर हत्या, रंगदारी व लूट के 43 संगीन मामले दर्ज थे। माफिया की मौत के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

जनपद आंबेडकर नगर के हरसम्हार गांव निवासी खान मुबारक अंडरवर्ल्ड डॉन जफर सुपारी का छोटा भाई था। वह साल 2022 में हरदोई जेल लाया गया था। यहां आने के बाद से वह बीमार चल रहा था। खान प्रयागराज विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान ही अपराध की दुनिया में आया था।

खान मुबारक डॉन छोटा राजन के शार्प शूटर में शामिल था। छोटा राजन ने उसके साथ मिलकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ एक गैंग बनाया था। जिसकी कमान खान मुबारक को दी गई थी। खान ललितपुर जिला कारागार में सितंबर 2020 से सितंबर 2021 तक बंद रहा। इसके बाद लखनऊ और फिर महाराजगंज जिला जेल भेजा गया।
 

इसके बाद उसे हरदोई की जेल में शिफ्ट किया गया था। सूत्र बताते हैं कि हरदोई जेल आने के समय से ही वह बीमार चल रहा था। लखनऊ में कोर्ट परिसर में माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या के बाद से उसकी बेचैनी और तबीयत तेजी से बिगड़ती गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि निमोनिया की बीमारी से वह लंबे समय से परेशान था। सोमवार को हार्ट अटैक होने से खान मुबारक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed