फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Keep an eye on every vote in elections: Bhupendra Chaudhary

चुनाव में हर वोट पर रखें नजर : भूपेंद्र चौधरी

Mon, 11 Nov 2024 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 11 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on every vote in elections: Bhupendra Chaudhary
कार्यकर्ताओं की बैठक को संबो​धित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।
अंबेडकरनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दावा किया कि इस बार पार्टी कटेहरी में इतिहास रचेगी। वह सोमवार को कटेहरी व भीटी में आयोजित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मतदान के दिन एक-एक वोट पर ध्यान रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें बूथों तक लगातार जाते रहना है। लोगों से संपर्क नहीं टूटने देना है। कटेहरी की जनता ने परिवारवाद को सबक सिखाने का मन बना लिया है। भाजपा सरकार ने विकास के लिए कटेहरी में बड़े पैमाने पर काम किया है। आगे भी और ज्यादा काम होंगे। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि इस चुनाव से बड़ा संदेश निकलने जा रहा है। कटेहरी में सभी वर्ग के मतदाता एकजुट हो रहे हैं। वहीं, जिला महामंत्री देव पटेल के संचालन में आयोजित बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, वरिष्ठ नेता अवधेश द्विवेदी, आनंद वर्मा, सुधा वर्मा, तथा वाल्मीकि उपाध्याय ने भी संबोधित किया। उधर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भड़सारी में घर-घर जाकर संपर्क किया। पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा के साथ मंत्री ने ग्रामीणों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article