{"_id":"60abe4f98ebc3e866132cd96","slug":"keep-a-close-watch-on-those-coming-from-other-provinces-ambedkar-nagar-news-lko5794329146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे प्रांतों से आने वालों पर रखें कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे प्रांतों से आने वालों पर रखें कड़ी नजर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दूसरे प्रांतों व जनपदों से आने वालों पर पैनी निगाह रखें। ऐसे लोगों की न सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग की जाए, बल्कि जरूरत पड़ने पर उनकी कोरोना जांच भी कराएं। सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीजों पर भी नजर रखी जाए। जरूरत पड़ने पर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। अभियान चलाकर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करें। यह दिशा निर्देश सोमवार को तहसीलदार सदर जयप्रकाश यादव ने आधा दर्जन गांवों में पहुंचकर निगरानी समिति के साथ बैठक कर दिए। बाद में समिति के सदस्यों के बीच मेडिसिन किट का भी वितरण किया।
कोरोना को फैलने से रोकने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने जिम्मेदारों को निर्देशित किया है कि संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निगरानी समिति के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी निर्देश दें। इसी क्रम में सोमवार को तहसीलदार सदर ने अहलादे, जगदीशपुर, मुस्लिमपुर, सिउरा समेत आधा दर्जन गांवों में पहुंचकर निगरानी समिति के साथ बैठक की।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वे संबंधित गांवों में अभियान चलाकर लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करें। शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराएं। दूसरे प्रांतों व जनपदों से आने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। ऐेसे लोगों की न सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग की जाए, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर उनकी कोरोना जांच भी की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बाद में निगरानी समिति के सदस्यों में मेडिसिन किट बांटी। साथ ही उन्हें दवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।