फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Keep a close watch on criminals

अपराधियों पर रखें कड़ी नजर

Sun, 05 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Keep a close watch on criminals
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिसकर्मियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें गो तस्करी, हत्या, लूट, अवैध शराब बिक्री को रोकने, रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने, वांछितों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, विवेचनाओं को तेजी से अग्रसारित करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर सख्त निर्देश दिए। कहा कि थाने में फरियाद लेकर पहुंचने वाले पीड़ितों की समस्याओं का तत्परतापूर्वक समाधान किया जाए। चुनाव के मद्देनजर अपराधियों पर कड़ी नजर रखें। अपराधियों की धरपकड़ में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। एसपी ने गो तस्करी के अपराधों पर जीरो टालरेंस रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि कम से कम समय में घटनाओं का खुलाया किया जाए। हत्या, लूट, डकैती, चोरी व अपहरण जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाए। रात्रि गश्त के साथ मुखबिरों को सक्रिय करने व संदिग्ध ठिकानों पर छापा मारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने, जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के समय से निस्तारण, भूमि संबंधी शिकायतों के निस्तारण में एसडीएम से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हएु अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराते हुए डोजियर तैयार कराने का निर्देश दिया। कहा कि वांछितों, असामाजिक तत्वों, अपराधियों आदि की सूची तैयार की जाए, जिससे समय रहते इन पर कड़ा एक्शन लिया जा सके। इस मौके पर एएसपी संजय कुमार राय, सभी सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed