{"_id":"648212f18d938d6e660f6346","slug":"kedarnagar-market-will-again-face-the-crisis-of-water-logging-ambedkar-nagar-news-c-13-1-278637-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जल भराव के संकट से फिर जूझेगी केदारनगर बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जल भराव के संकट से फिर जूझेगी केदारनगर बाजार
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र टांडा के केदारनगर बाजार की करीब पांच हजार आबादी इस बार भी बरसात में कीचड़ व गंदगी से परेशान होगी। बाजार में सीसी रोड के साथ ही दोनों तरफ जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण होना है। बरसात आने वाली है पर नाले का निर्माण शुरू नहीं हो सका। सीसी रोड का काम भी अधूरा है। इससे बाजारवासियों को दुश्वारियों की चिंता सताने लगी है।
अकबरपुर इल्तिफातगंज रूट पर केदारनगर बाजार है। इन दिनों करीब 44 करोड़ की लागत से 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। केदारनगर बाजार को जलनिकासी व आवागमन के संकट से निजात दिलाने के लिए बाजार क्षेत्र में करीब 2 किलोमीटर तक सीसी रोड बनाई जा रही है। काम अत्यंत धीमी गति से हो रहा है। बारिश के मौसम में सड़क सहित बाजार क्षेत्र जलाशय में तब्दील हो जाता है।
सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होने पर बाजारवासियों को उम्मीद थी कि शायद नाले का निर्माण शुरू हो। और उनको जलनिकासी के संकट से इस बार निजात मिल जाए। हालांकि अभी नाला निर्माण शुरू ही नहीं हो सका है। इससे केदारनगर बाजार के साथ ही नाऊसांडा, नसरुल्लाहपुर, डाड़ी महमूदपुर, खानशाह पहाड़पुर आदि गांवों के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
नागरिकों ने जतायी नाराजगी
स्थानीय निवासी विनय वर्मा, आदित्य कुमार, रितेश त्रिपाठी, बजरंगी जायसवाल व दिनेश सिंह आदि का कहना कि बारिश में पूरी बाजार जलमग्न हो जाती है। बाजारवासियों ने तेजी के साथ काम कराते हुए जल निकासी का प्रबंध किए जाने की मांग की है।
दो दिन में शुरू होगा काम
नाला निर्माण के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। दो दिन में नाला निर्माण का भी काम शुरू हो जाएगा। जून के अंत तक बाजार में व्यवस्थाएं बेहतर कर दी जाएंगी। सड़क निर्माण का काम काफी तेजी से कराया जा रहा है।
- सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग