{"_id":"665b772120003ab702072b85","slug":"karmaitepur-team-reached-semi-finals-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-116043-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सेमीफाइनल में पहुंची करमैतेपुर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सेमीफाइनल में पहुंची करमैतेपुर की टीम
Sun, 02 Jun 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील क्षेत्र के चरहिया ऐनवां में आयोजित सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में करमैतेपुर की टीम ने पहला क्वार्टर फाइनल मैच जीत लिया। इसके साथ ही वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। यहां खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे।
शनिवार को खेले गए प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल जहांगीरगंज व करमैतेपुर की टीम के बीच खेला गया। जहांगीरगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में पांच विकेट खोकर 72 रन का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करने उतरी करमैतेपुर टीम की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाजों ने बेहतर खेल दिखाया। इसका नतीजा रहा कि टीम ने एक विकेट के नुकसान पर पांच ओवर दो गेंद में ही 73 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इससे पहले पूर्व जिपं सदस्य प्रेम नारायण यादव ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कहा कि खेल के जरिए खिलाड़ियों के अंदर ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही प्रतिस्पर्धा की भावना भी जागृत होती है। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता राम प्रसाद यादव, राजन कन्नौजिया, राजाराम यादव, रमाकांत यादव, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, सौरभ यादव, शुभम आदि मौजूद रहे।