{"_id":"62e6c9bca4de857bbc29f0bd","slug":"kanwariya-dies-due-to-drowning-in-saryu-ambedkar-nagar-news-lko6420795121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में डूबने से कांवड़िए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में डूबने से कांवड़िए की मौत
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। अयोध्या स्थित सरयू नदी से जल लेने गए एक कांवड़िए की नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए अयोध्या रवाना हो गए।
सलारपुर गांव निवासी अरविंद माझी का पुत्र अभिषेक (15) गांव से गए कांवड़ियों के साथ शनिवार को अयोध्या गया था। यहां रविवार को स्नान-पूजन के बाद कांवड़ यात्रा शुरू होती। बताया जाता है कि स्नान के दौरान अभिषेक नदी में डूब गया। इसकी सूचना साथ गए कांवड़ियों ने वहां प्रशासन को दी।
गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अभिषेक का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। साथ गए कांवड़ियों ने इसकी सूचना अभिषेक के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। बताया जाता है कि अभिषेक तीन बहनों में अकेला भाई था। इस घटना से परिवार में मातम छा गया।