{"_id":"63d01f6864e9053bc84973c5","slug":"kalas-yatra-ambedkar-nagar-news-lko667767256-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ महायज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के रामपुर रामपट्टी गांव में शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने गीत-संगीत के बीच यात्रा में भागीदारी की। आकर्षक रथ ग्रामीणों व श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। बाद में सामूहिक यज्ञ का भी आयोजन हुआ।
रामपुर गांव के बाहर स्थित यज्ञ मंडप में सैकड़ों व महिला पुरुष श्रद्धालु जुटे। इसके बाद भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। स्थलवा, सलाहुद्दीनपुर, रमचनपुर व ईश्वरपुर गांव का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा यज्ञ मंडप के निकट समाप्त हो गई।
शोभायात्रा में सुरक्षा के इंतजाम के लिए पुलिसकर्मी लगातार बना रहे। मुख्य आकर्षण का केंद्र विशालकाय रथ रहा। नाचते गाते श्रद्धालुओं ने घंटों भक्तिमय बनाए रखा।
विज्ञापन
आचार्य गणेश महाराज राधे ने बताया कि पांच कुंडीय शिवशक्ति महायज्ञ गांव व क्षेत्र के सुख समृद्घि के लिए किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं को व्यसन से मुक्ति, जीवों पर दया भाव बनाए रखने, भगवत भक्ति तथा भाईचारे की मजबूती का संदेश लगातार दिया जाएगा। यज्ञ का आयोजन 31 जनवरी तक होगा।