फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kaifiyat and Farakka Express arrived seven hours late

Ambedkar Nagar News: कैफियत और फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे देरी से पहुंचीं

Wed, 15 Jan 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 15 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kaifiyat and Farakka Express arrived seven hours late
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। 
अंबेडकरनगर। ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें सात-सात घंटे देरी से चल रही हैं। इस वजह से स्टेशन पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली से चलकर आजमगढ़ तक जाने वाली कैफियत डाउन (12226) और भटिंडा से बलूरघाट तक चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे देर से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन नंबर 04111 और 04112 निर्धारित समय से चार घंटे से अधिक लेट रहीं। दून एक्सप्रेस (13010) तीन घंटा 25 मिनट देरी से आई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हावड़ा जा रहे समीर ने बताया कि इंतजार का सब्र टूट रहा है। पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों के लेट होने की वजह कोहरा व महाकुंभ बताया जा रहा है। जौनपुर के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहीं सविता ने बताया कि उन्हें डॉक्टर से चेकअप कराने जौनपुर जाना था। ट्रेन की लेटलतीफी के चलते दिक्कत हुई। अब दोबारा नंबर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रभारी स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि ठंड और घना कोहरा पड़ रहा है। इसके अलावा महाकुंभ की वजह से सिग्नल नहीं मिल पाता है। ट्रेन को पिछले स्टेशन पर घंटों रोक दिया जा रहा है। इसके चलते ट्रेनें देरी से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed