{"_id":"8889063c348b28cc8b4f719bda60cb58","slug":"just-wandered-passenger-for-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के इंतजार में भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के इंतजार में भटकते रहे यात्री
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेटलतीफ बसों के आने एवं ज्यादातर पहले से ही बसों के यात्रियों से भरी होने के चलते यात्रियों को काफी देर तक बस का इंतजार करना पड़ा। मऊ जाने के लिए अकबरपुर बस स्टेशन पर अपने परिवार के साथ खड़े संदीप सिंह ने बताया कि वह लगभग डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक तो लेटलतीफ बसें आ रही हैं, उस पर से जो बसें आ भी रही हैं, वह पहले से भरी रहती हैं। सुल्तानपुर जाने के लिए फौव्वारा तिराहा पर बस का इंतजार करते मोहम्मद इदरीस व शकील अंसारी ने कहा कि वैसे तो लगभग प्रतिदिन ही बसों की समस्या बनी रहती है, लेकिन अवकाश के दिनों में यह समस्या और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
कारण यह कि अवकाश के दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। आजमगढ़ जाने के लिए बस स्टेशन पर मंगेश व सुरजीत ने कहा कि वह लगभग एक घंटे से खड़े हैं, लेकिन उन्हें बस नहीं मिल पाई है। कहा कि परिवहन विभाग को अवकाश के दिनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन