फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jewelry worth 13 lakhs crossed the dikki

डिक्की तोड़ पार किए 13 लाख के गहने

Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 13 lakhs crossed the dikki
आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र में रामनगर चौक के निकट गुरुवार देर शाम बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ कर सराफा व्यवसायी के लगभग 13 लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। इसके बाद बाइक सवार दोनों बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के रतुआपार निवासी राधाकृष्ण पांडेय की आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर चौक के पास ओम ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। वे गुरुवार शाम दुकान में रखे गहनों को एक बैग में रखकर न्यौरी रोड स्थित अपने नव निर्मित घर पर पहुंचे। उन्होंने गहने बाइक की डिक्की में रखे थे। रामनगर स्थित घर से उन्हें तुरंत अपने रतुवापार गांव जाना था। इसलिए डिक्की से बैग नहीं निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद वह घर के अंदर पहुंचे ही थे कि बाइक से दो बदमाश वहां पहुंच गए। एक बदमाश ने डिक्की तोड़ दी और उसमें रखा बैग उठा ले गए। बैग में लगभग 10 लाख के 200 ग्राम सोने और करीब डेढ़ लाख के ढाई किलो चांदी के नए जेवर और मरम्मत के लिए आए 50 ग्राम सोने के जेवरात रखे थे। बैग निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने बदमाशों को न्योरी की तरफ भागते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने गुहार भी लगाई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वारदात के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सीओ जगदीश लाल टम्टा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि वारदात हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed