{"_id":"62ec088870c22143a4128169","slug":"jeep-rammed-an-auto-filled-with-zaireen-six-injured-ambedkar-nagar-news-lko6427001180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायरीन से भरे ऑटो को जीप ने मारी टक्कर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायरीन से भरे ऑटो को जीप ने मारी टक्कर, छह घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जियारत के लिए किछौछा दरगाह जा रहे जायरीन से भरे एक ऑटो की जीप से भिड़ंत हो गई। गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्नावां के निकट हुए हादसे में ऑटो पर सवार छह जायरीन घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल चार जायरीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पड़ोसी जिला अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र से जायरीन बसखारी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दरगाह किछौछा में जियारत के लिए ऑटो से जा रहे थे। जब उनका ऑटो अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्नावां बाजार के निकट पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और उसमें बैठी सवारियां नीचे दब गईं।
भिड़ंत के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण के आने से पहले ही चालक जीप छोड़कर भाग खड़ा हुआ। स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसमें मदीना (35), अजरुन्निशा (50), तम्हीर (28) व जुमुनतारा (35) को गंभीर चोटें आईं। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो अन्य जायरीन को मामूली चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।