फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jeep crushed two bike riders

जीप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा

Wed, 19 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 19 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jeep crushed two bike riders
सड़क दुर्घटना। - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र आलापुर में बुधवार देर शाम तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। उधर अन्य हादसों में वृद्ध समेत कुल सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


आलापुर थाना क्षेत्र के लखमीपुर निवासी सियाराम व नसीरपुर निवासी रामशंकर बुधवार देर शाम बाइक से चहोड़ाघाट जा रहे थे कि रास्ते में तेज रफ्तार जीप ने उन्हें रौंद दिया। आसपास मौजूद लोग उन्हें रामनगर सीएचसी ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासिनी कलावती (60) पत्नी फिरतू मंगलवार देर शाम बाइक की टक्कर से घायल हो गई, वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। उसे सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर निवासी जयराम (62) को बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हजियापुर निवासी सुरेश (28) मंगलवार देर शाम पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उसे  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

उधर, मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर निवासी अनिरुद्ध (50) बुधवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर गांव निवासी मुकेश (26) मंगलवार देर शाम गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से घर जा रहा था।


वहीं, हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसवर निवासी सुरेंद्र (25) पुत्र जयराम बुधवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सुरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव निवासी बाबूलाल (75) पुत्र मेढ़ी बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed