{"_id":"59189b1b4f1c1b413a850acc","slug":"jeep-crushed-the-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप ने बाइक सवार युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप ने बाइक सवार युवक को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 14 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। इसी बीच एक अन्य बाइक दुर्घटनाग्रस्त कार से आकर भिड़ गई जिससे उस पर सवार युवक व महिला को गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल युवक व उसकी भाभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर भीटी थाना अंतर्गत काही त्रिलोकपुर गांव निवासी सत्यम उर्फ महंत तिवारी (20) पुत्र सुरेश बाइक से भीटी से घर जा रहा था। यादव नगर तिराहा के निकट पहुंचते ही अचानक सामने से एक कार आ गई। महंत कुछ समझ पाता, कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे अनियंत्रित हो महंत बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान महरुआ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी बीच सामने से आ रही एक अन्य बाइक दुर्घटनाग्रस्त कार से भिड़ गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक व महिला बाइक समेत गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में गिरे सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत सजवनडही गांव निवासी राजकुमार (28) पुत्र राममिलन व उसकी 40 वर्षीय भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रामू अपनी भाभी को भीटी बाजार स्थित चिकित्सक के यहां दिखाने जा रहा था। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल रामू व उसकी भाभी को जिला अस्पताल भिजवाया। रामू की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ वकील सिंह यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।