फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   JE got heavy arbitrariness, action will be taken

जेई को भारी पड़ी मनमानी, होगी कार्रवाई

Tue, 07 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
JE got heavy arbitrariness, action will be taken
अंबेडकरनगर। विद्युत आपूर्ति मेें गड़बड़ी की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना एक अवर अभियंता को भारी पड़ा। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने काम काज में शिथिलता बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए अकबरपुर नगर के अवर अभियंता के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की संस्तुति मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को एक पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन

डीएम ने सीयूजी नंबर पर आने वाली शिकायतों की सुनवाई न करने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सीयूजी नंबरों के विधिवत प्रयोग की सख्त ताकीद भी की। साथ ही चेताया कि जल्द ही इसमें अपेक्षित सुधार दिखायी न पड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। बीते दिनों ही अमर उजाला ने भी शो पीस बने बिजली विभाग के अफसरों व कर्मचारियों के सीयूजी युक्त मोबाइल नंबर न उठने की परेशानी को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के शहजादपुर इलाके में शनिवार देर रात एक ट्रक द्वारा बिजली खंभा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। खंभा क्षतिग्रस्त होने के कारण बाधित हुई बिजली सप्लाई बहाल कराने में क्षेत्र के अवर अभियंता व अन्य कर्मियों को करीब 14 घंटे लग गए। इससे नगर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की लगभग 30 हजार की आबादी बिजली व पेयजल के संकट से परेशानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का आरोप था कि शहजादपुर के अवर अभियंता रामजनम गौतम रात 11 बजे करीब मौके पर पहुंचे और पांच मिनट रहकर वापस लौट गए। इसके बाद मौजूद कर्मचारी भी खंभा खड़ कर बिना तार खींचे ही चलते बने। इससे पूरी रात कई मोहल्लों में बिजली गुल रहने से अंधेरा छाया रहा। भीषण गर्मी में बिजली संकट से छुटकारा दिलाने की गुहार क्षेत्रीय लोगों ने डीएम से भी लगायी।
डीएम ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में बरती गयी लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए काम काज में शिथिलता बरतने वाले अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी की है। डीएम की तरफ से मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को भेजे गए पत्र में कहा गया कि मौके पर न जाने, सीयूजी नंबर का समुचित उपयोग न करने तथा सुचारु विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में घोर लापरवाही बरती जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठाने के साथ ही कानून व्यवस्था के बिगड़ने का भी प्रबल अंदेशा रहता है। ऐसे में काम काज में शिथिलता बरतने वाले अवर अभियंता पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई तय की जाए।
अभियंताओं को दी चेतावनी
डीएम सैमुअल पॉल एन ने जिले में तैनात सभी अवर अभियंताओं व एसडीओ को निर्देशित किया है कि ऐसी कोई भी गड़बड़ी, जिससे दो से ज्यादा उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती हो, वहां स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर अपनी मौजूदगी में फाल्ट को दूर कराने का कार्य कराएं। तमाम शिकायतें हैं कि स्थानीय स्तर पर बरती जाने वाली लापरवाही के चलते ही व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है। गड़बड़ी दूर कराए बिना कोई भी जेई या एसडीओ मौके से नहीं हटेगा। निर्देशित किया कि कोई बड़ी फाल्ट होने पर संबंधित क्षेत्र के अधिशाषी अभियंताओं को भी मौके पर पहुंचना जरूरी होगा।

सीयूजी नंबरों पर दें समुचित जवाब
डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सीयूजी नंबर को लेकर सजग रहने की जरूरत है। गर्मी के मौसम में जब लोड बढ़ने तथा आपूर्ति के बाधित होने का दौर ज्यादा रहता है, तब ऐसे में सभी अभियंताओं को अपने सीयूजी नंबरों पर आने वाली कॉल को अनिवार्य रूप से रिसीव करना है। किसी भी उपभोक्ता की शिकायत की सुनवाई करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed