फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jalabhishek will be done in 87 Shiva temples, preparations have started

Ambedkar Nagar News: 87 शिव मंदिरों में होगा जलाभिषेक, तैयारियां शुरू

Sun, 14 Jul 2024 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 14 Jul 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek will be done in 87 Shiva temples, preparations have started
दो सुपर जोन, आठ जोन व 78 सेक्टर के जरिए रखी जाएगी नजर
विज्ञापन

अली रहबर
अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। 54 मार्ग से होते हुए 87 शिवमंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए जिले को दो सुपर जोन, आठ जोन व 78 सेक्टर जोन में बांटा गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान न सिर्फ जगह जगह बैरियर लगाए जाएंगे बल्कि रूट डॉयवर्जन की भी व्यवस्था रहेगी।
22 जुलाई से प्रारंभ हो रहे पवित्र सावन माह में शिवमंदिरों में होने वाले जलाभिषेक को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। समूचे जिले को जहां दो सुपर व आठ जोन में बांटा गया है तो वहीं 78 सेक्टर में भी जिले को बांट दिया गया है। इसके साथ ही कांविड़यों की भीड़ को देखते हुए जहां सात स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे तो वहीं प्रमुख क्षेत्रों में रूट डॉयवर्जन की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

कांवड़ियों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए शिवबाबा, कोतवाली अकबरपुर, गोविंदसाहब, थाना आलापुर, थाना जहांगीरगंज व थाना जलालपुर परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगेगा। यहां न सिर्फ चिकित्सकों की टीम रहेगी बल्कि जरूरी दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। मालूम हो कि जिले में 87 शिवमंदिर हैं इसमें पवित्र शिवबाबा, शिवालय मंदिर शहजादपुर, लोदीपुर कटौना, महादेवा घाट, झारखंडी, गोविंदसाहब मठ, झारखंडी मंदिर मालीपुर, मंशापुर कुटी, शिवालय बसखारी प्रमुख शिवमंदिर हैं जहां बड़ी संख्या में कांवड़िया पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। इन मंदिरों तक 54 मार्ग से होकर कांवड़िए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगेंगे बैरियर
कांवड़ यात्रा को देखते हुए सात स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। इसमें कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के नेवतरिया बाइपास के निकट, थाना क्षेत्र अहिरौली के यादव चौराहा, थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर के सेवागंज, थाना क्षेत्र कटका के न्यौरी चौराहा, थाना क्षेत्र बसखारी के बसखारी चौराहा, थाना क्षेत्र भीटी के चनवां चौराहा व थाना क्षेत्र अलीगंज के सम्हरिया में बैरियर लगाए जाएंगे।
इस प्रकार रहेगा रूट डायवर्जन
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा को देखते हुए रूट डॉयवर्जन की भी व्यवस्था रहेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान गोरखपुर बस्ती होते हुए जो वाहन जिले में प्रवेश करेंगे उन्हें कलवारी पुल के बाद सम्हरिया चौराहा से इनमिया पुल के नीचे से कटरिया याकूबपुर बाइपास से दोस्तपुर मार्ग होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भेजा जाएगा। आजमगढ़, कलवारी होते हुए गोरखपुर जाने वाले वाहनों को न्यौरी धर्मनगर फ्लाईओवरब्रिज से कलवारी होते हुए आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा अकबरपुर नगर में कांवड़ियों की भीड़ के अनुसार रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी।


40 स्थानों पर रहेगा कांवड़ियों का पड़ाव
कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के शिवबाबा, कटौना शिवमंदिर, थाना क्षेत्र बसखारी के रुद्रपुरभगाही, बेवाना के रामपुर सकरवारी मक्खापुर, हरिशंकरगढ़ चौराहा, टांडा के आशीर्वाद मैरिज हॉल नेहरूनगर, अलीगंज के खासपुर, तिजरा व असोपुर दरवन, हंसवर के दुर्गामंदिर हंसवर, हनुमान मंदिर मियांपुर, सत्यगोविंद आश्रम केवटला घाट, दुर्गा माता मंदिर हीरापुर, छह नंबर पुलिया, शिवमंदिर धौरहरा, शिवमंदिर गौहिला, इब्राहिमपुर के अवसानपुर, ऐनवां बाजार, शाहपुर चौराहा, रामजानकी मंदिर, नगर पंचायत कार्यालय इल्तिफातगंज, कटका के गोविंदसाहब मंदिर मठ, आलापुर के चहोड़ा घाट, सब्जी मंडी, मसेना मिर्जापुर, जहांगीरगंज में रामबाग घाट, माडरमऊ, बाउली चौक, भुजहिया माता मंदिर, गिरैयाबाजार, भीटी के हनुमान मंदिर, काली माई चौरा, झारखंडी मंदिर, महरुआ के महरुआ मंदिर कस्बा में कांवड़िया पड़ाव करेंगे।


तेज ध्वनि पर प्रतिबंध
कांवड़ यात्रा के दौरान मानक के अनुसार ही ध्वनि यंत्रों का प्रयोग करना होगा। तेज आवाज वाले डीजे के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसका सभी को सख्ती से पालन करना होगा। -डॉ. सदानंद गुप्ता, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed