{"_id":"485a6b4ff3c127a658234d819d4e1609","slug":"it-will-compete-in-the-sp-bsp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा में होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा में होगा मुकाबला
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां सपा प्रत्याशी के तौर पर सुधीर सिंह मिंटू तथा बसपा प्रत्याशी के तौर पर शोभावती वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। अब दोनों पक्षों ने सात जनवरी को होने वाले चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर जिलाधिकारी विवेक ने सोमवार को चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया।
एक जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी के तौर पर सुधीर सिंह मिंटू तथा बसपा प्रत्याशी के तौर पर शोभावती वर्मा ने अपना अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन की गई थी, जिसमें दोनों के पर्चे वैध पाए गए थे।
इसके बाद सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित थी। इस दौरान उम्मीद के मुताबिक दोनों में से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापसी नहीं की। इसके साथ ही जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी और ज्यादा तेज हो गई है। सदस्यों को अपने पाले में करने तथा पाले में मौजूद सदस्यों को बचाए रखने के लिए दोनों ही खेमों ने पूरी ताकत लगा दी है।
विज्ञापन
इस बीच डीएम विवेक ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी रामसूरत पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज व अन्य अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट का जायजा लिया। डीएम ने वहां बैरीकेडिंग के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।