फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   it realize the day is cold

दिन में हुआ ठंड का एहसास

Wed, 02 Dec 2015 11:36 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन

मंगलवार शाम से शुरू हुआ बूंदाबादी का दौर बुधवार सुबह भी जारी रहा। हालांकि बारिश तो दिन भर नहीं हुई, लेकिन बादलों के छाए रहने से धूप नहीं निकली। ऐसे में लोग गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए।

विज्ञापन


मौसम के इस रुख को देखकर किसान काफी चिंतित हैं। किसान धान मड़ाई को लेकर परेशान हैं, तो वहीं गेहूं व अन्य फसलों की बुवाई जो किसान नहीं कर सके हैं, उन्हें भी विलंब होने का अंदेशा सता रहा है।
विज्ञापन


मौसम के बदले रुख ने एक तरफ जहां लोगों को ठंड का एहसास कराना शुरू कर दिया है, वहीं किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। नवंबर माह तक लोगों को सुबह-शाम ही ठंड का एहसास हो रहा था। धूप निकलने के साथ ही लोगों की ठंड दूर हो जाती थी। गर्म कपड़े भी लोग सुबह-शाम ही पहने दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर दिसंबर माह के शुरू होते ही ठंड का असर दिन में भी दिखने लगा। मंगलवार को लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। बादलों की वजह से बुधवार को कोहरा तो नहीं छाया, लेकिन मंगलवार सायं से शुरू हुई बूंदाबांदी का दौर बुधवार सुबह भी दिखा।

आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादलों को देखकर सबसे ज्यादा किसान परेशान है। धान की कटाई तो अधिकांश किसानों ने कर ली है, लेकिन मड़ाई का कार्य अभी अधूरा है। ऐसे में बारिश हो जाने पर मड़ाई के लिए इकट्ठा की गई धान की फसलों को तगड़ी क्षति पहुंचने की आशंका है।


यही नहीं जिन किसानों ने अब तक रबी फसल यानि गेहूं, सरसों, चना व मटर आदि की बुवाई नहीं की है, वह भी चिंतित हैं। कारण यह है कि बारिश हो जाने पर खेतों में पानी भर जाएगा। इससे जुताई कार्य नहीं हो पाएगा। इटहिया के नरेंद्र सिंह व चांदपुर के उमापति वर्मा आदि किसानों ने मौसम के रुख पर चिंता जताते हुए कहा कि बारिश हो जाने पर फसलों की बुवाई पर प्रतिकूल असर पड़ना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed