{"_id":"6ac54cfbdccdfe77770abe1e","slug":"issuance-of-certificates-stalled-due-to-boycott-by-lekhpals-ambedkar-nagar-news-c-91-abn1014-166400-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लेखपालों के बहिष्कार से फंसे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लेखपालों के बहिष्कार से फंसे प्रमाणपत्र
Wed, 07 Oct 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर। लेखपालों के कार्य बहिष्कार का असर अब प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे लोगों पर पड़ने लगा है। 22 सितंबर से अतिरिक्त प्रभार के विरोध में चल रहे बहिष्कार के कारण आय, जाति, निवास और जन्म प्रमाणपत्र से जुड़े कार्य प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी उन अभिभावकों को हो रही है, जिनके बच्चों के स्कूल में दाखिले या पंजीकरण के लिए ये प्रमाणपत्र जरूरी हैं।
दुल्हूपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र धनंजय और मुंडेहरा निवासी मनोज कुमार पुत्र राजकुमार सहित साक्षी, राखी, लक्ष्मी, शोहराब, मोहम्मद रेहान, नाजमीन और नाजरीन ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में दिक्कत आ रही है। स्कूल संबंधी काम के लिए जन्म प्रमाणपत्र के साथ आय और निवास प्रमाणपत्र भी मांगे जा रहे हैं। आवेदन करने के बाद भी स्थिति जानने के लिए लोगों को तहसील आना पड़ रहा है। कई बार आने के बावजूद काम पूरा नहीं होने से बच्चों से जुड़े जरूरी कार्य अटकने की चिंता बनी हुई है।
कार्य बहिष्कार अतिरिक्त प्रभार के विरोध में किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इसका असर प्रमाणपत्रों की प्रक्रिया पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने प्रशासन से लेखपालों की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है ताकि प्रमाणपत्रों से जुड़े कार्य सुचारु हो सकें। एसडीएम मधुमिता सिंह ने कहा कि किसी का प्रमाणपत्र रोका नहीं जा रहा है। आवेदन करने वालों के मामलों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।