फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Investigation team formed on misbehavior with girl students

Ambedkar Nagar News: छात्राओं से दुर्व्यवहार पर जांच टीम गठित

Thu, 29 Dec 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Investigation team formed on misbehavior with girl students
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर की एमबीबीएस की छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायतों को लेकर चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। छात्राओं ने एसपी को पत्र भेजकर शिकायत की थी। सिर्फ अमर उजाला ने छात्राओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार तथा उन्हें परेशान करने के आरोपों की खबर बुधवार के अंक में प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में विवाद थमने का नाम ले रहे हैं। अब वहां की एमबीबीएस की छात्राओं ने एक बाहरी व्यक्ति पर अनावश्यक दखलंदाजी का आरोप लगाते हुए दुर्व्यवहार की भी शिकायत की है।
विज्ञापन

इससे पहले छात्र-छात्राओं ने अवैध वसूली को लेकर कॉलेज परिसर में ही बीते दिनों धरना देते हुए प्रदर्शन भी किया था। इसकी जांच भी कराई जा रही है। बड़ी तादाद में छात्र-छात्राएं एकजुट होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंच गए थे और वहां अवैध वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब छात्राओं की तरफ से शिकायत सामने आई तो सिर्फ अमर उजाला ने उनकी पीड़ा को अत्यंत प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसमें एक बाहरी व्यक्ति पर प्रशासनिक भवन पर अपनी पकड़ का हवाला देते हुए उनका पीछा करने तथा कई तरह के आपत्तिजनक प्रलोभन देने और परेशान करने का भी आरोप लगा। अमर उजाला मेें यह मामला प्रकाशित हुआ तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को आपात बैठक की।

आपात बैठक में अमर उजाला में प्रकाशित खबर का जिक्र करते हुए कहा गया कि शिकायतों की जांच जरूरी है। इसके बाद प्राचार्य डॉ. संदीप कौशिक ने एक महिला चिकित्सक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी। इसमें दो स्टॉफ नर्स व एक पुरुष कर्मचारी भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed