फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Intercity Express will run again from today

आज से फिर चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Wed, 05 Oct 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Intercity Express will run again from today
अंबेडकरनगर। गोंडा से वाराणसी कैंट तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लगभग एक सप्ताह बाद फिर से यात्री इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा कर सकेंगे। बुधवार से इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन प्रारंभ हो रहा है। इस बीच जानकारी के अभाव में मंगलवार को भी संबंधित ट्रेन से वाराणसी जाने के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गोंडा रेलवे स्टेशन से अकबरपुर होते हुए वाराणसी कैंट तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होती आई है। पवित्र काशीधाम जाने वाले यात्री अक्सर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ही सहारा लेते हैं। इसमें एक तरफ जहां आसानी से सीट मिल जाती है तो वहीं समय भी कम लगता है। हालांकि समय-समय पर संबंधित ट्रेन के संचालन में बाधा उत्पन्न होने से यात्रियों को मायूसी भी हाथ लगती रहती है।
विज्ञापन

लगभग एक सप्ताह पहले ही इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बंद हो गया। नतीजा यह हुआ कि इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए यात्री अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन पहुंचते तो थे, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगती थी। मंगलवार को भी जानकारी के अभाव में कुछ यात्री वाराणसी जाने के लिए इंटरसिटी डाउन एक्सप्रेस के टाइम पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सबके बीच अब राहत की खबर यात्रियों के लिए है। पांच अक्तूबर से फिर से इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि अभी तक जो सूचना है, उसके अनुसार बुधवार से फिर से यह ट्रेन चलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed