{"_id":"68d8327df6c65b841f0387a4","slug":"inter-student-strangulated-to-death-with-a-tie-dead-body-found-in-field-suspicion-of-rape-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-142866-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इंटर की छात्रा की टाई से गला घोंटकर हत्या, खेत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इंटर की छात्रा की टाई से गला घोंटकर हत्या, खेत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
Sun, 28 Sep 2025 04:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:55 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की हत्या के बाद जांच करती फारेंसिक टीम।
अंबेडकरनगर। मालीपुर इलाके में घर से स्कूल के लिए निकली इंटर की छात्रा की स्कूल टाई से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। छात्रा के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। ऐसे मेंं दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर कई गांवों के लोग पहुंच गए। एसपी अभिजीत आर शंकर, एएसपी पूर्वी श्याम देव ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच की। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को गठन किया है।
मालीपुर क्षेत्र की एक 17 वर्षीय छात्रा शनिवार सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। दोपहर में छुट्टी के बाद भी जब वह वापस नहीं पहुंची तो उसकी मां ने तलाश शुरू की। कॉलेज में फोन लगाया तो पता चला कि छात्रा कॉलेज भी नहीं पहुंची थी। इसके बाद छात्रा की मां ने बेटी की सहेलियाें से भी फोन पर जानकारी ली तो वह भी कुछ नहीं बता पाईं। अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी खेत, बाग व जंगल खंगालने शुरू किए। घर से आधा किलोमीटर दूर छात्रा का एक जूता मिला। इसके बाद पुलिस व ग्रामीण आसपास के गन्ना व धान की फसल में छात्रा को तलाशना शुरू किया तो कुछ दूरी पर छात्रा का दूसरा जूता भी मिल गया। छात्रा की साइकिल, बैग गन्ने के खेत में पड़े मिले। इससे कुछ दूरी पर गन्ने और धान की फसल के बीच छात्रा का शव मिला। छात्रा के कपड़े अस्त-व्यस्त थे, ऐसे में ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।
-- -- -
फॉरेंसिक टीम से जुटाए साक्ष्य
हत्या की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। बताया जा रहा है कि छात्रा की शर्ट व अन्य कपड़े अस्त-व्यस्त थे। स्वॉट व सर्विलांस टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
-- -- -
रिपोर्ट आने के बाद होगी पुष्टि
इंटर की छात्रा का शव खेत में मिला है। जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। प्रथम दृष्ट्या कोई जाहिरा चोट नहीं है। दुष्कर्म की पुष्टि भी रिपोर्ट में ही हो सकेगी।
- अभिजीत आर शंकर, एसपी