{"_id":"6148cb5b8ebc3e915c2ae08c","slug":"inter-district-poison-gang-busted-four-arrested-ambedkar-nagar-news-lko596463380","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जनपदीय जहरखुरान गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर जनपदीय जहरखुरान गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका सामान चोरी कर लेने वाले अंतर जनपदीय जहरखुरानी गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 25 हजार रुपये, एक कार, दो मोबाइल तथा नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। अकबरपुर कोतवाली पुलिस की इस सफलता पर एसपी ने पीठ थपथपाते हुए कहा कि इसी तरह के प्रयास जारी रखने होंगे।
अकबरपुर कोतवाल अमित कुमार सिंह ने रविवार की रात टीम के साथ ओवरब्रिज के नीचे छापा मारा तो वहां मौजूद कई लोग भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर चार लोगों को पकड़ लिया। उन्हें कोतवाली ले जाया गया। वहां उनकी पहचान आजमगढ़ जनपद के अहिरौला निवासी पंकज निषाद, बिलरियागंज पट्टी निवासी प्रकाश यादव, अतरौलिया गोपालीपट्टी निवासी रवि निषाद तथा बिलरियागंज शहाबुद्दीनपुर निवासी परशुराम यादव के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे सब रेलवे व बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को बहला फुसलाकर नशीला पदार्थ खिला देते हैं। इसके बाद उनकी संपत्ति व नकदी लेकर चले जाते हैं।
इस बीच सोमवार को मीडिया से मुखातिब एसपी आलोक प्रियदर्शी ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस की इस बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए चारों बदमाश अंतर जनपदीय जहरखुरानी गिरोह के सदस्य हैं। इनमें से एक पंकज निषाद के विरुद्घ अंबेडकरनगर, जौनपुर व आजमगढ़ जनपद के अलग-अलग थानों में कुल 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे बदमाश परशुराम पर आजमगढ़ में आबकारी अधिनियम के अलावा गैंगेस्टर एक्ट का भी मामला दर्ज हो चुका है। गैंग के चारों सदस्य अक्सर यात्रियों व अनजान व्यक्तियों को अपना शिकार बनाया करते थे।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से कार के अलावा 25 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, नशीली दवाओं की 70 गोली तथा रोजमर्रा उपयोग के कपड़ों से भरे पांच बैग बरामद हुए हैं।