फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inter-district kidnapping accused arrested

Ambedkar Nagar News: अपहरण का अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 30 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Inter-district kidnapping accused arrested
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी क्षेत्र से अपहृत जायरीन किशोरी के मामले में वांछित चल रहे अंतरजनपदीय आरोपी विशाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी जायरीन अपने परिवार के साथ 16 मई को दरगाह पर जियारत के लिए आए थे। उसी दिन उसकी नाबालिग पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद सुराग न मिलने पर परिजनों ने आजमगढ़ के करखिया रौनापार निवासी विशाल यादव के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

प्रकरण की विवेचना के दौरान उप निरीक्षक कमलेश यादव ने किशोरी को ढूंढकर परिजनों के हवाले कर दिया था, लेकिन आरोपी तब से फरार चल रहा था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बसखारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed