{"_id":"66d8969475487c02da099d7a","slug":"integrated-lab-will-start-this-week-120-tests-will-be-done-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-120659-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इसी सप्ताह शुरू होगी इंटीग्रेटेड लैब, होंगी 120 जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इसी सप्ताह शुरू होगी इंटीग्रेटेड लैब, होंगी 120 जांचें
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लंबे इंतजार के बाद अब जिला अस्पताल में बन कर तैयार इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का संचालन इसी सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। लैब के संचालन से लगभग 120 से अधिक प्रकार की जांच आसानी से हो सकेंगी। इससे मरीजोंं को इधर-उधर की दौड़ लगाने से फुर्सत मिलेगी।
वर्ष 2023 में अस्पताल के परिसर में बने पुराने लैब को तोड़ कर 98 लाख रुपये से नए लैब का निर्माण कराए जाने का निर्णय हुआ था। शासन से कार्यदायी संस्था सीएंड डीएस का चयन किया गया। लगभग चार माह पूर्व कार्यदायी संस्था ने निर्माण पूर्ण होने की जानकारी दे दी थी। लेकिन तक लोकसभा चुनाव के चलते हैंडओवर की प्रकिया पूरी नहीं हो सकी थी। बीते दिनों यहां अलग-अलग विभाग की टीमों ने लैब की जांच की। सबकुछ सही मिलने की रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी।
जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. हर्षित गुप्त ने बताया कि एक दो दिन में सीएमओ द्वारा लैब का निरीक्षण किया जाएगा। लैब की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है उम्मीद है कि इसी सप्ताह संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
मंगाई जाएगी मशीन
लैब के हैंडओवर के बाद वार्ड नंबर एक में चल रहे लैब को स्थायी कक्ष में स्थापित किया जाएगा। जल्द ही कई नई तकनीक की मशीनें भी लैब को उपलब्ध होंगी। मशीनों के आने के बाद सामान्य जांच के साथ ही लिवर, किडनी, हार्ट और गुर्दे से संबंधित जांचें आसानी से हो सकेंगी। डाॅ. हर्षित ने बताया की हैंडओवर के बाद मशीनों को मंगाया जाएगा।
इसी सप्ताह होगा संचालन
लैब का निर्माण पूरा हो चुका है। सारी औपचारिकता पूरी करा कर इसी सप्ताह लैब का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - ओमप्रकाश, सीएमएस