फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Instructions to accelerate vaccination work

वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Fri, 28 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Instructions to accelerate vaccination work
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए इलाज के साथ ही वैक्सीनेशन कार्य में और तेजी लाने की जरूरत है। इसके लिए कोरोना की रोकथाम से जुड़े सभी अफसरों व कर्मचारियों को जिले में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य कराना होगा। यह निर्देश डीएम सैमुअल पॉल एन ने दिया।
विज्ञापन

वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संचालित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में समीक्षा बैठक कर रहे थे। डीएम ने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर से होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों को फोन करके लिए जाने वाले फीडबैक लेने वाले रजिस्टर की जांच भी की।
विज्ञापन

समीक्षा में सामने आया कि जिले में आरटीपीसीआर से जांच के लिए 1221 व एंटीजन से 1537 जांच सैंपल लिए गए। कुल पॉजिटिव केस की संख्या सिमट कर मात्र 9 रह गयी है जो 0.97 है। होम आइसोलेशन में कुल 257 मरीज हैं। सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि कुल 558 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन में और तेजी लाएं। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, सीएमएस डॉ ओमप्रकाश, अपर उप जिलाधिकारी भरतलाल सरोज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed