{"_id":"617849473371a12bf92c2b7d","slug":"institutions-honored-with-blood-donors-ambedkar-nagar-news-lko60187749","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान करने वाले महादानियों के साथ संस्थाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान करने वाले महादानियों के साथ संस्थाओं का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। रक्तकोष विभाग के साथ जुड़कर रक्तदान कराने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं एवं स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह मंगलवार को राजकीय मेडिकल कालेज में आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संदीप कौशिक ने दीप जलाकर किया। इस दौरान रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के साथ ही रक्तदान कार्य से जुड़ी 15 स्वयंसेवी संस्थाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ संदीप कौशिक ने कहा कि कोरोना काल में रक्तदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। महादानियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभाया। रक्तकोष प्रभारी डॉ मनोज गुप्त ने वर्ष भर रक्तकोष विभाग में सहयोग करने वाली संस्थाओं का विवरण प्रस्तुत करते हुए उनके साथ ही रक्तदानियों का आभार जताया।
इस अवसर पर तीन बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता आलोक कुमार वर्मा, देवेश चौरसिया, विशाल पटेल, प्रवीण कुमार गुप्ता, रविन्द्र राजभर, अमित तिवारी, राजन सुमन, तौसीफ अहमद अंसारी को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रक्तदान का महादान कार्य कराने से जुड़ी अमर उजाला फाउंडेशन व युवान फाउंडेशन समेत 15 संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. संदीप तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार, डॉ अभिषेक शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।