{"_id":"fdc9d898d3f9f1552dfc8d505c2a5b45","slug":"innocent-died-in-snakebite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के डसने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के डसने से मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक भीटी थाना क्षेत्र खमपुर गांव निवासी रिंकू का चार वर्षीय पुत्र दिराज बुधवार सुबह घर में खेल रहा था। खेलते खेलते वह आंगन में पहुंच गया। बताया जाता है कि आंगन के कोने में बड़ी बड़ी घास उगी थी। उसमें सांप छिपा बैठा था। जब मासूम उधर पहुंचा तो सांप ने उसे डस लिया। मासूम के चीखने परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आननफानन में उसे सीएचसी भीटी में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
उधर एक किशोरी सहित तीन लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। अकबरपुर थाना क्षेत्र के दुल्लूपुर गांव निवासिनी शोभावती (40) पत्नी राजितराम मंगलवार देर शाम शौच के लिए गई हुई थी। वापस घर आते समय उसे सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र के पहितीपुर गांव निवासिनी अंजुम (17) पुत्री आसमोहम्मद बुधवार सुबह घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसी प्रकार हरिपुर गांव निवासिनी शकुंतला (60) पत्नी छोटेलाल को बुधवार प्रात: उस समय सांप ने डस लिया जब वह खेत से वापस घर लौट रही थीं। जानकारी मिलने पर परिवारीजनों ने तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया ।