{"_id":"618d62b7eb0035345f30b655","slug":"injured-laborer-died-due-to-beating-ambedkar-nagar-news-lko6040002103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल मजदूर ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से घायल मजदूर ने दम तोड़ा
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। मजदूरी कम देने के विवाद में लगभग एक माह पूर्व की गई पिटाई से घायल मजदूर की बुधवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मजदूर की गर्भवती पत्नी की भी मौत बीते दिन हो गई।
मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर कलां डड़वा का है। बीती 15 अक्टूबर की शाम मजदूरी के 600 रुपये बकाया मांगने को लेकर हुए विवाद में दड़वा स्थित ननिहाल में रह रहे मजदूर पन्नालाल (25) मूल निवासी ग्राम मजीसा थाना सम्मनपुर की पिटाई कर दी गई थी। गंभीर हालत में पन्नालाल को लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज किया गया। इसके बाद परिजन उसे घर ले आए। यहां पर बीते बुधवार रात उसकी मौत हो गई। इस मामले में पन्नालाल के पिता रामराज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने घटना के 16 दिन बाद बीते एक नवंबर को मुकदमा दर्ज किया था।
केस में पिता ने दर्ज कराया था कि उनका पुत्र पन्नालाल ननिहाल में स्थानीय ग्रामीण सुधाकर व संजय वर्मा के लिए मजदूरी करता था। उसके 600 रुपये बकाया थे। उसने अपना पैसा मांगा। उसी विवाद को लेकर मारापीटा था। अब मजदूर की मृत्यु के बाद दर्ज मुकदमे में धारा 304 आईपीसी की बढ़ोतरी कर दोनों आरोपियों को फिर गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, पन्नालाल की मृत्यु से एक दिन पूर्व उसकी गर्भवती पत्नी हेमलता का भी निधन हो गया। कुछ लोगों का कहना है कि पति की हालत से परेशान होकर हृदयगति रुकने से हेमलता की मौत हुई।